रवि शास्त्री पूर्व क्रिकेटर, भारतीय कोच एवम कॉमेंटेटर..
रवि शास्त्री एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रहे हैं। उन्होंने अपने खिलाड़ी जीवन के दौरान बहुत से महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच खेले हैं और भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। कोच के रूप में, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को काफी सफलता दिलाई है। उनके नेतृत्व में, भारतीय टीम ने विभिन्न सीरीज और मैचों में प्रमुख उपलब्धियों को हासिल किया है।
रवि शास्त्री का जन्म 27 मई 1962 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ उनका पूरा नाम रविशंकर जयद्रत शास्त्री है|
वे 1981 से 1992 तक भारतीय टीम के हिस्सा रहे। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 21 फरवरी 1981 को न्यू जीलैंड के खिलाफ किया और वनडे में 25 नवंबर 1981 को इंग्लैंड के खिलाफ किया।
उन्होंने 80 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 35.79 की औसत से 3830 रन बनाए जिनमें 11 शतक और 12 अर्धशतक थे।
उन्होंने150 वन डे खेले जिनमें उन्होंने 29.04 की औसत से 3108 रन बनाए जिनमें 4 शतक और 18 अर्धशतक थे। उनका टेस्ट मैच में बेस्ट स्कोर 206 रन है और वन डे में बेस्ट स्कोर 109 रन है।
उन्होंने बॉलिंग और बैटिंग दोनों में अपनी योग्यता दिखाई। वे एक अल्लराउंडर के रूप में जाने जाते हैं, जो बॉलिंग और बैटिंग दोनों में महारत हासिल करते थे। उन्होंने बॉलिंग में टेस्ट मैच में 151 विकेट और वन डे क्रिकेट मे उन्होंने कुल 129 विकेट हासिल किए।
1983 में जो विश्व कप भारत ने जीता था उस टीम में शास्त्री भी शामिल थे और उन्होंने कप जिताने में बहुत ही महत्वपूर्ण पारिया खेली जिन्होंने वर्ल्ड कप जीतने बहुत योगदान दिया।
उन्होंने उनका आखिरी मैच 1992 में जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका गयी थी तब खेला था। बाद में उन्होंने क्रिकेट से सन्यास लिया और सन्यास लेने के बाद वो कमेंटेटर के रूप में काम करने लगे और ऐसा माने तो चलेगा की तबसे उनका ही कमेंटरी पे वर्चस्व रहा है।
उन्होंने कई क्रिकेट संघों और टीमों के साथ काम किया है और उनका अनुभव खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करता है।

Comments
Post a Comment