Posts

Showing posts with the label पूर्व भारतीय कप्तान

वीनू मांकड़ एक महान क्रिकेट खिलाड़ी..

Image
  वीनू मांकड़  वीनू मांकड़ का जन्म 12 अप्रैल 1917 को जामनगर (गुजरात) में हुआ था।उनका पूरा नाम वीनू हिम्मतलाल माँकड़ था।          वीनू मांकर एक जाने-माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान भारतीय टीम के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। वे एक उत्कृष्ट स्पिन गेंदबाज थे और उनका अनुभव और क्रिकेट में ज्ञान उन्हें एक प्रमुख क्रिकेटर बनाते थे।           वीनू मांकड़ एक प्रमुख ऑलराउंडर थे जिन्होंने 1940 और 1950 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेला था। वह एक बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर दोनों के रूप में अपने असाधारण कौशल के लिए जाने जाते थे।       मांकड़ ने अपने करियर के दौरान कई उपलब्धियां हासिल कीं, जिसमें एक ही टेस्ट मैच में शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय बनना भी शामिल है। उन्होंने पंकज रॉय के साथ सफल ओपनिंग पार्टनरशिप की और भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। "मांकड़िंग" शब्द भी उनके नाम से लिया गया है, जो क्रिकेट में आउट करने की एक विधि को संदर्भित करता...

लाला अमरनाथ पूर्व भारतीय कप्तान एवम एक महान क्रिकेट खिलाड़ी

Image
  लाला अमरनाथ             लाला अमरनाथ भारतीय क्रिकेट के गोलापी और अनूठे खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने अपने जीवन भर में क्रिकेट जगत को अपनी अनूठी प्रतिभा और संघर्ष से प्रभावित किया। उन्हें उनकी सटीक बैटिंग, धैर्य, और खेल के प्रति अपने समर्पण के लिए याद किया जाता है। लाला अमरनाथ भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी थे। लाला अरमरनाथ (नानिक अमरनाथ) का जन्म 11 सितंबर 1911 को कपूरथला, पंजाब में हुआ।          वे भारत के पहले आलराउंडर खिलाड़ी थे जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करते थे। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम तेज गति के गेंदबाज थे।         लाला अमर नाथ भारत की ओर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे और ये उनका पहला मैच भी था जिसमे उन्होंने भारत की ओर से एक पारी 21 चोंको की मदद से कुल 118 रन बनाए थे। उन्होंने ये 118 रन 185 मिनट बनाए थे उस समय स्ट्राइक रेट मिनट से ही तय किया जाता था। उस समय तक भारत के किसी भी खिलाड़ी ने अंतराष्ट्रीय शतक नही लगाया था। हालाकि ये मैच भारत हर गया...

विजय हजारे पूर्व भारतीय कप्तान

Image
             विजय हजारे का पूरा नाम विजय सैमुअल हजारे था। उनका जन्म 11 मार्च 1915 को मुंबई में हुआ।उन्होंने सांगली के प्रेस्बिटेरियन मिशन इंडस्ट्रियल स्कूल में शिक्षा प्राप्त की, और एक बहुत ही धार्मिक ईसाई थे।उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।              विजय हजारे एक ऑलराउंडर थे। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ से मध्यम गति से बॉलिंग करते थे।             विजय हज़ारे ने भारत की ओर से क्रिकेट खेला और उन्होंने भारत के लिए 30 टेस्ट मैच खेले। विजय हजारे ने अपना अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू 22 जून 1946 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान में किया और उन्होंने अपनी पहली ही पारी में 65 रन बनाए और उन्होंने 2 विकेट भी लिए।              उन्होंने अपने 30 टेस्ट मैचों में 47.65 के औसत से 2192 रन बनाये जिसमें 7 शतक और 9 शतक शामिल थे। उन्होंने कुल 2840 गेंदें फेंककर कुल 20 विकेट हासिल...

दिलीप वेंगसरकर पूर्व भारतीय कप्तान

Image
        दिलीप वेंगसरकर का पूरा नाम दिलीप बलवंत वेंगसरकर हैं। उनका जन्म 6 अप्रेल 1956 को राजापुर में हुआ।                              वेंगसरकर ने बैट्समैन और आलराउंडर के रूप में अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में महान कौशल दिखाया। वे बीते समय में भारतीय क्रिकेट के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय में खेले और अपने योगदान के लिए प्रशंसा के पात्र रहे।         दिलीप वेंगसरकर ने भारतीय क्रिकेट टीम में अहम योगदान दिया। वे 1976 से 1991 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वे दाहिने हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति को बॉलर थे।      उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 24 जनवरी 1976 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में किया और वन डे डेब्यू 21 फरवरी 1976 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के मैदान में किया।         उन्होंने कुल  116 टेस्ट मैच की 185 पारियों में 42.13 की औसत से 6868 रन बनाए जिनमें 17 शतक और 35 अर्धशतक थे...